जय बापू, जय भीम व जय संविधान रैली 27 जनवरी को

ग्वालियर, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचारों की अभिव्यक्ति और मौलिक अधिकारों को लेकर प्रदेश व्यापी जय बापू, जय भीम व जय संविधान रैली 27 जनवरी को आयोजित की जायेगी।

श्री पाठक ने आज पत्रकरों से बातचीत करते हुए कहा कि 27 जनवरी को डाॅ भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली महू से जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान रैली आयोजित की गई है। इस रैली में प्रदेश भर से लगभग दो लाख से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

श्री पाठक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सभी जिलों में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान को लेकर जन-जन तक जानकारी पहुंचायें। उन्होंने बताया कि संविधान की रक्षा की लडाई लड़ रहे कांग्रेस के लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगें। उन्होंने बताया कि रैली में प्रत्येक विधानसभा से एक हजार कार्यकर्ताओं को महू ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यकर्ता रेल, बस व निजी वाहनों से रैली में पहुंचेंगे।

इस अवसर पर विधायक साहब सिंह गुर्जर, डा सतीश सिंह सिकरवार कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

सतना में कवि सम्मेलन 24 जनवरी को

Thu Jan 23 , 2025
सतना, 23 जनवरी (वार्ता) सतना नगर निगम के स्थापना दिवस के मद्देनजर 24 जनवरी से दो दिवसीय अनेक आयोजन होंगे। महापौरे योगेश ताम्रकार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 24 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें दिनेश बावरा, प्रताप […]

You May Like