
इंदौर। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की ज रही है. जिसके तहत 10 वाहनों को नो इंट्री का उल्लघन करने पर कार्रवाई की गई है.
सोमवार 16 फरवरी की सुबह से मंगलवार 17 फरवरी की सुबह तक नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर पचास हजार का समन शुल्क वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया. साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें.
