​डिजिटल हुआ बागेश्वर धाम: देश-विदेश के 5 लाख घरों से हुई सामूहिक हनुमान चालीसा

छतरपुर: बागेश्वर धाम में आस्था और तकनीक का अनोखा संगम उस समय देखने को मिला, जब सामूहिक श्री हनुमान चालीसा हवन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस आयोजन में करीब 30 हजार लोग एक साथ बैठकर हवन में शामिल हुए, जबकि देश-विदेश से लगभग 4 से 5 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।कार्यक्रम में करीब पौने दो लाख घरों ने सिर्फ यूट्यूब के माध्यम से सहभागिता की। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम और संस्कार टीवी के जरिए भी लाखों लोगों ने जुड़कर श्री हनुमान चालीसा हवन में भाग लिया।

बताया गया कि यह विशेष आध्यात्मिक अभियान 25 दिसंबर से शुरू हुआ था, जिसके तहत पहले चरण में कुल पांच सामूहिक हवन आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में इसका चौथा आयोजन संपन्न हुआ, जबकि पहले चरण का अंतिम हवन 20 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया और हवन में आहुतियां दीं। श्रद्धालुओं का मानना है कि सामूहिक प्रार्थना और हवन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और लोगों को मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति मिलेगी।

Next Post

खिलचीपुर सिविल अस्पताल बना अखाड़ा: बीएमओ और नर्सिंग ऑफिसर के बीच विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

Mon Mar 16 , 2026
खिलचीपुर: सिविल अस्पताल में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु मीणा और नर्सिंग ऑफिसर माधुरी धोटे के बीच विवाद थाने पहुंच गया. नर्सिंग ऑफिसर ने जहां बीएमओ पर मारपीट करने और मोबाईल छीनने के आरोप लगाए हैं. वहीं बीएमओ मीणा ने नर्सिंग स्टाफ धोटे पर अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता का […]

You May Like