दुकानदारों को डस्टबिन बांटकर स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाया

ग्वालियर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर ग्वालियर ने मुरार के दुकानदारों को डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन चौराहा सदर बाजार मुरार पर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामन्त्री एंव सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर के अध्यक्ष शिवम रानू राजावत ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, भाजपा भगत सिंह मंडल अध्यक्ष मुकेश दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश यादव, युवा मोर्चा महानगर महामंत्री गौरव मिश्रा, पार्षदगण श्रीमती प्रीति संजय सिंह परमार, ममता अरविंद शर्मा थे।

भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर दुकानदारों को आमंत्रित कर डस्टबिन वितरण किया एवं सामूहिक रूप से सभी ने दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर स्वच्छ भारत अभियान के महत्व को भी समझाया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर ग्वालियर अध्यक्ष शिवम रानू राजावत ने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने सभी युवाओं से अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए घर घर पहुंच कर आम जनमानस से जुड़ने का आव्हान किया ।

कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा महानगर ग्वालियर के पूर्व आई टी सह प्रभारी अखंड अग्रवाल ने आभार माना। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता गौरव जैन ने किया ।

Next Post

अतिवृष्टि राहत में देरी पर कलेक्टर सख्त

Mon Sep 21 , 2026
सिंगरौली । कलेक्ट्रेट सभागार में आज सोमवार को कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक हुई। बैठक में जन विश्वास अभियान, सेवा संकल्प अभियान, सीएम हेल्पलाइन, स्वास्थ्य सेवाओं, हितग्राहीमूलक योजनाओं और निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं और सेवाओं […]

You May Like