
मुंगावली। सिविल अस्पताल में पहला सीजर ऑपरेशन किया गया और वह सफल रहा। जिसमें गर्भवती और उसकी बेटी दोनों ही स्वस्थ्य है, सिविल अस्पताल में काफी लंबे समय से सीजर ऑपरेशन की मांग लोगो द्वारा की जा रही थी, क्योंकि जबसे सिविल अस्पताल का उन्नयन हुआ है जिसमें ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी है मगर जिन महिलाओं की डिलेवरी नार्मल नहीं हो पाती थी
इस कारण उन्हें रेफर कर दिया जाता था। मगर अब सिविल अस्पताल में ही ऐसी महिलाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है इस मौके पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अलका त्रिवेदी एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में डॉ अमित कुमार पाण्डेय की टीम द्वारा पहला सिजेरियन ऑपरेशन हुआ, जिसमें क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने एक बालिका को जन्म दिया। टीम के सदस्यों में डॉ दीपक जैन निचेतना विशेषज्ञ, नर्सिंग ऑफिसर जशरथ धोहरे, कुशुम लता टेकाम, ममता विश्कर्मा, छमा सोनी, चुनिया उएके हेल्पर मे विमला बाई, चंद्रेश विश्वकर्मा एवं रेखा बाई मौजूद रही।
