सिग्रामपुर के जंगल में मिला घायल हिरण: वन विभाग को सौंपा


दमोह: जबेरा क्षेत्र के सिग्रामपुर के जंगल में डायल-112 की टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल हिरण की जान बचाई.सूचना मिलने पर डायल-112 में तैनात आरक्षक उवेश खान व पायलट विनय नायक तत्काल मौके पर पहुंचे.

जंगल में घायल अवस्था में मिले हिरण को टीम ने सुरक्षित किया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी.वन विभाग की टीम के पहुंचने पर घायल हिरण को उपचार के लिए सुपुर्द कर दिया गया. डायल-112 टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की है.

Next Post

World Bicycle Day 2026: 15 किलो वजन घटाने से लेकर 82 की उम्र में फिटनेस तक, इटारसी के इन लोगों से सीखें साइकिल चलाने के फायदे

Wed Jun 3 , 2026
इटारसी:आज विश्व साइकिल दिवस है। 03 जून 2018 को आधिकारिक रूप से पहला विश्व साइकिल दिवस मनाया गया था। डेली लाइफ में साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और इसको लोकप्रिय बनाने के लिए विश्वभर में बाइसिकल डे मनाया जाता है। हमारे शहर इटारसी में भी कुछ ऐसे नागरिक मौजूद […]

You May Like