सडक़ हादसे में घायल की मौत

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को श्रीमति राधा चक्रवर्ती 25 वर्ष निवासी धनवंतरीनगर ने सूचना दी कि लगभग 20 दिन पहले पति लखन चक्रवर्ती ड्रायवरी का काम करने गया था।

28 दिसम्बर को पति का एक्सीडेंट हो गया था जिसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान पति लखन चक्रवर्ती 30 वर्ष की मौत हो गई।

Next Post

हेराफेरी करने वाली फर्म ने सरेंडर किए 25 लाख

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर: स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की शहर के अलग-अलग 7 स्थानों पर स्टील मैटल और स्क्रैप कारोबारियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद उजागर हुए 10 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़ा मामले मंगलवार को टैक्स चोरी करने गड़बड़झाला के साथ हेराफेरी करने वाली आशीष कोटवानी फर्म ने भी […]

You May Like