नपा 23 लाख रुपए से संवारेगी तालाब का सौंदर्य

सीहोर। नगर के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता के साथ सोमवार को वार्ड क्रमांक 21 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले तालाब सौंदर्यीकरण एवं पुनर्जीवन कार्य का भूमि पूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया.

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के विकास के साथ-साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है. बीते वर्षों में लगातार घटते जल स्तर और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए तालाबों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है. इसी उद्देश्य को लेकर नपा द्वारा विभिन्न तालाबों को संरक्षित एवं विकसित करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित इस तालाब के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्जीवन कार्य से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि वर्षा जल संरक्षण, भू-जल स्तर सुधार एवं पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में यह स्थल क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण प्राप्त होगा. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विपिन शास्ता वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद प्रतिनिधि कमलेश कुशवाह, संतोष शाक्य, राजेश मांझी, अर्जुन राठौर, दिनेश कुशवाह, लोकेंद्र वर्मा, सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

 

 

 

 

 

Next Post

30 करोड़ की हाईटेक सड़क एक साल में हुई ढेर, कांग्रेस नेता ने मुंडन कराकर जताया विरोध

Tue May 12 , 2026
सीहोर। भ्रष्टाचार का अनूठे तरीके से विरोध करने का मामला सामने आया है. प्रदेश की पहली एफडीआर तकनीक से बनी सीहोर-श्यामपुर सड़क पर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने मुंडन कराकर इसके निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का विरोध किया. ज्ञातव्य है कि सीहोर से श्यामपुर तक लगभग 28 किमी तक बनी […]

You May Like