अवैध चेकिंग के भ्रम से ट्रक चालक ने लगाया हाइवे पर जाम

जबलपुर: सम्भागीय परिवहन उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चेकिंग प्वाइंट पर एक ट्रक चालक द्वारा वाहन आड़ा खड़ा कर देने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। अचानक बने इस अवरोध के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना लगते ही मौके पर उड़नदस्ता टीम ने पहुंचकर तत्काल हस्तक्षेप कर यातयात व्यवस्था बनाई और जाम खत्म कराया।
उड़नदस्ता टीम से मिली जानकारी के अनुसार जाम लगाने वाले चालक से कारण पूछा गया तो चालक कमलेश यादव (निवासी बनारस), वाहन क्रमांक एमएच 48 सीबी 4619, ने बताया कि उसका 10,000 रूपये का ऑनलाइन चालान छपरा में हुआ था। जो कि आप लोगो ने किया है सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारी के कारण उसे यह भ्रम था कि ये अवैध चेकिंग चल रही है और अगर में वाहन को बीच रोड में जाम लगा दूँगा तो मेरी गाड़ी कभी कोई भी नहीं रोकेगा।
चालक के विरूद्ध की चालानी कार्यवाही
उड़नदस्ता टीम ने चालक को समझाया कि संबंधित चालान (छपरा)बिहार राज्य का है जो कि 3 फरवरी को हुआ है और वर्तमान में वह मध्यप्रदेश के जबलपुर क्षेत्र में है, काफ़ी समझाइश के बाद चालक ने अपनी गलती स्वीकार की और वाहन को सीधा कर यातायात को सुचारु किया। नियमानुसार चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई एवं आवश्यक समझाइश देकर उसे छोड़ दिया गया।
भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें: उड़नदस्ता
सम्भागीय उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र साहू ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था का पालन करें। इस दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन, पीयूष मरावी, आशुतोष मोधे, सारंगधर महाले, अशोक खापर्डे समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

Next Post

ट्रम्प का ईरान को लेकर कड़ा रुख, कहा- जरूरत पड़ी तो थल सेना भी भेजेंगे

Tue Mar 3 , 2026
वॉशिंगटन, (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को लेकर अत्यंत कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों को नष्ट करने के लिए यह अब तक का […]

You May Like