मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

मुम्बई 11 मार्च (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने मंगलवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतने के बाद कहा कि इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि वे कल वाली टीम के साथ मैदान में उतरेंगे।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा आरसीबी भी पहले गेंदबाजी करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि टीम में तीन बदलाव है। वीजे जोशिता, प्रेमा रावत और हीथर ग्रेम एकादश में शामिल किया गया हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

मुंबई इंडियंस एकादश: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेट सायवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), एस सजाना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबिनम इस्माइल और परुनिका सिसोदिया।

आरसीबी एकादश: स्मृति मंधाना (कप्तान), एस मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, हीथर ग्रैम, स्नेह राणा, किम गार्थ, प्रमिला रावत और वीजे जोशिता।

Next Post

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ब्रेसवेल को बनाया कप्तान

Tue Mar 11 , 2025
क्राइस्टचर्च, 11 मार्च (वार्ता) न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार से शुरु होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए माइकल ब्रेसवेल को टीम का कप्तान बनाया है। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स ने कहा कि अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्वकप के लिए […]

You May Like