जबलपुर: संत राघव देवाचार्य के घर संदिग्ध किन्नर पहुंचे थे। संत ने पुलिस-प्रशासन को पत्र लिखकर घटना बताई, साथ ही इसका सीसीटीवी फुटेज वीडियो भी भेजा है। इसके साथ ही घटना को गंभीरता से लेने कहा है। बताया जाता है कि ऑटो से 5-6 लोग पहुंचे थे। इनमें से एक व्यक्ति किन्नर की वेशभूषा में था।विदित हो कि 8 अप्रैल को हनुमानताल निवासी अब्दुल मजीद ने सोशल मीडिया पर बूढ़ी खेरमाई माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद साधु-संतों के नेतृत्व में थाने के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ।
जिसमें संत राघव देवाचार्य भी शामिल थे। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगी थी। पुलिस ने 11 अप्रैल को अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया था। एनएसए की कार्रवाई भी की थी। इसके अलावा संत राघव देवाचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने आकिब अनवर, मोहम्मद फैजान और सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेजाथा। मदन महल थाना प्रभारी का कहना है कि संत के घर किन्नर पहुंचे थे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
