ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले दतिया के CMHO मंडेलिया निलंबित

दतिया: संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने जातिगत व्यवस्था पर टिप्पणी करने एवं एक जाति विशेष के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग करने पर दतिया के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमंत मंडेलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। डॉ. हेमन्त मडेलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया का एक वीडियो बार-बार प्रसारित हो रहा है जिसमें वो जातिगत व्यवस्था की बात कर रहे हैं और ब्राह्मण समाज के लिये अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर जिला दतिया द्वारा अनुविभागीय अधिकारी दतिया को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये।

अनुविभागीय अधिकारी, दतिया द्वारा जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट लेख किया गया है कि डॉ. मण्डेलिया एक शासकीय कर्मचारी हैं और उनके द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से किसी जाति विशेष अथवा धर्म के प्रति इस प्रकार के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना पदीय कर्तव्यों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। उक्त कार्यक्रम ग्वालियर झांसी हाईवे के निकट अम्बेडकर पार्क में आयोजित किया गया था जिसमें डॉ. मण्डेलिया द्वारा उपरोक्तानुसार पदीय कर्तव्यों के विरूद्ध कार्य किया गया। डॉ. मण्डेलिया के उक्त कृत्य से समाज में ब्राह्मण समाज में आक्रोष है।

Next Post

APS जादौन बने ग्वालियर के सिटी प्लानर

Sun Apr 27 , 2025
ग्वालियर: निगमायुक्त संघ प्रिय ने आज एक बड़ा कदम उठाते हुए सिटी प्लानर बदल दिया। एपीएस जादौन को नए सिटी प्लानर की जिम्मेदारी दी गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like