विष्णुदत्त ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के मंगल की कामना की है।

श्री शर्मा ने कहा कि भगवान शिव शंकर सदा शाश्वत है। वे सदासर्वदा जीव मात्र की रक्षा करते हैं। इसलिए ही उन्हें महाकाल के रूप में संबोधित किया जाता है। वे जल और विल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए भोले भंडारी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को सभी मिलजुलकर मनायें और भगवान भोलेनाथ से समाज के कल्याण के उद्देश्य से त्याग करने की प्रेरणा लें।

 

Next Post

भारत के विकास को गति दे रहा है मध्यप्रदेश: शाह

Tue Feb 25 , 2025
भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भोपाल में सम्पन्न दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सिफ मध्यप्रदेश की नहीं, यह देश की उपलब्धि है। श्री शाह आज यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में हुई दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के […]

You May Like

Play sound