ग्वालियर, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज एक तेज रफ्तार चार वाहन की चपेट में आने से दादी और पोते की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डबरा थाना क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दादी समेत पोते-पोती को कुचल दिया। इस हादसे में दादी विमला जाटव और 5 साल के पोते प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 साल की पोती गंभीर चोटें आने से घायल है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार दादी विमला वह सुबह अपने पोते-पोती को हाइवे पार कर ट्यूशन से लेने गई थी। सड़क पार करते समय एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Next Post
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue Feb 11 , 2025
दमोह, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पुलिस ने आज एक बस में दो छात्राओं के साथ हुई कथित छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अधरोटा टोरी मार्ग पर सुबह के समय […]

You May Like
-
3 months ago
भारत–केन्या ने की अपनी मुद्राओं में व्यापार पर चर्चा
-
1 year ago
करेली में भी घपला कर चुका है बैंक अधिकारी
