मुंबई, ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर जल्द ही नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ दस्तक देने जा रहा है। इस मच अवेटेड शो में भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और राजनेता तेज प्रताप यादव समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
पवन सिंह को हुई ओवरथिकिंग की बीमारी
शो के सामने आए नए प्रोमो में पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ मेडिकल रिपोर्ट को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे हैं। वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उन्हें हर बात जरूरत से ज्यादा सोचने यानी ओवरथिकिंग की बीमारी हो गई है।
तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज
इस प्रोमो में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव यानी तेजू भैय्या की भी दमदार और अनोखे अंदाज में एंट्री हुई है। शो के इन मजेदार प्रोमोज ने दर्शकों के बीच उत्साह को काफी बढ़ा दिया है।

