
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी झुग्गी बस्तियों में घूमते हुए अपनी जेब मे गांजे की पुडिया रख कर ग्राहको को सप्लाई करता था. पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0, अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है.
थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे की अगुवाई में पुलिस की टीम ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमती करीबन 10 हजार रुपये है. आरोपी ने पुछताछ में अपना नाम मोहन उर्फ बाला जाटव उम्र 38 साल निवासी झील नगर बताया. पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भोपाल के इतवारा क्षेत्र से गांजा लाकर अधिक मुनाफा कमाने के लिये गांजे की बनाकर, झील नगर तथा आस पास कि झुग्गी बस्तियों में घूम कर गांजे की पुड़िया बेचा करता था. आरोपी से गांजा खरीदी एवं बिक्री के संबंध मे पूछताछ और जांच की जा रही है. आरोपी ने 6वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. मजदूरी का काम करते हुए वह गांजे की तस्करी में लिप्त रहा.
