मुस्लिम समुदाय ने की स्लॉटर हाउस शुरू कराने की मांग

सीहोर। जिले के मुस्लिम समुदाय के जनप्रतिनिधियों एवं कुरैशी समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अमित सिंह को सौंपा. ज्ञापन में पिछले तीन माह से बंद पड़े स्लॉटर हाउस को पुन: शुरू कराने की मांग की गई. ज्ञापन में बताया कि मीट विक्रेताओं के लिए संचालित एकमात्र स्लॉटर हाउस बंद कर दिया गया है. इसके चलते कुरैशी समाज के लोग अपनी मीट की दुकानें संचालित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे करीब सैकड़ों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो इन परिवारों के सामने आर्थिक परेशानियां और अधिक बढ़ जाएंगी. ज्ञापन के माध्यम से शासन से समय रहते उचित व्यवस्था कर स्लॉटर हाउस को पुन: संचालित कराने की मांग की गई. ज्ञापन सौंपने वालों में मोहिद भाई, रईस भाई, पप्पू भाई, शफीक मियां, सईद भाई, सेराज, मस्तान, अरमान, इम्तियाज, नावेद, अमीर मंसूरी, तनवीर, अमन आदि शामिल थे.

 

Next Post

ऑपरेशन 'तूफान' के लिए तमिलनाडु के सहयोग की मांग करेंगे चेन्निथला

Wed Jul 15 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 15 जुलाई (वार्ता) केरल में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला मंगलवार को चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मुलाकात करेंगे। बैठक में केरल गृह विभाग के ‘ऑपरेशन तूफान- द नार्को हंट’ अभियान के लिए तमिलनाडु का […]

You May Like