जियो फाइनेंशियल– एलियांज़ की साझा रीइंश्योरेंस कंपनी शुरू

मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और एलियांज़ ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना कारोबार शुरू कर दिया है।

गुरुवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) से गत 12 मार्च को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी।

मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को एलियांज़ की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा।

जियो फाइनेंशियल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हितेश सेठिया ने कहा कि यह एलियांज़ के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। एलियांज़ के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि साझा उद्यम भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगी।

कंपनी की अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, जिन्हें ‘एलियांज़ जियो री’ का सीईओ नियुक्त किया गया है। कंपनी का कहना है कि ‘ 2047 तक सबके लिए बीमा’ के लक्ष्य के बीच रीइंश्योरेंस क्षमता बढ़ाना सेक्टर की वृद्धि के लिए अहम होगा।

 

 

Next Post

अष्टमी पर उमड़ी आस्था, मंदिरों में भक्तों की भीड़ और भक्ति का उत्साह

Thu Mar 26 , 2026
भोपाल। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर राजधानी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हमीदिया रोड स्थित मंदिर में माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किए गए, जहां […]

You May Like