![]()
रीवा। आसमान से इस समय आग बरस रही है अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी और गर्म हवाओ ने जन जीवन प्रभावित किया है.
बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने कक्षा 1 से लेकर 5 वीं तक के विद्यार्थियों के लिये 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है. वही कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है. प्रशासन के अनुसार 19 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था. आने वाले दिनो में भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है जिससे छोटे बच्चो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए अवकाश का निर्णय लिया गया है. कलेक्टर द्वारा जारी आदेश सभी प्रकार के स्कूलो पर लागू होगा, चाहे केन्द्रीय विद्यालय हों, शासकीय विद्यालय हों चाहे सीबीएसई हो. गौरतलब है कि इस समय तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है हालत यह है कि सुबह से ही घर से निकलना मुश्किल होता है और दोपहर सडक़ो पर सन्नाटा रहता है. शाम को ही लोग घरों से बाहर निकलते है. अभी जिस तरह से गर्मी पड़ रही है आने वाले दिनो में तापमान और तेजी से बढ़ेगा. गुरूवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 42 डिग्री रहा. लगातार तापमान बढ़ रहा है हालत यह है कि अभी तक रात में राहत थी लेकिन अब रात में गर्मी का असर दिखने लगा है.
