
सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय में सागर संभाग की समीक्षा बैठक मे मुख्य अभियंता देवेन्द्र कुमार ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली एवं बिजली बिलो की वसूली में तेजी लाए और बडे बकायादारो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे । साथ ही बिजली चोरी पर रोक लगाने, लाईन लॉस को कम करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनो पर कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।मुख्य अभियंता श्री कुमार ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर जलने या खराब होने पर उन्हें तय समय -सीमा के भीतर बदले ।उन्होनें कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शीघ्र निवारण करना सुनिश्चित करे एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र- अतिशीघ्र निराकरण करे ताकि उन्हे परेशानी न हो। उन्होने अधिकारियों से कहा कि बारिश के मौसम की स्थिति को देखते हुए सब स्टेशन का उचित रखरखाव करे। साथ ही लाइनों के मेंटेनेंस पर ध्यान देवे तथा मैदानी अमले की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखे। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ अधीक्षण अभियंता सुभाष नागेश्वर, सागर वृत्त की अधीक्षण अभियंता श्रीमती चंद्ररेखा प्रभाकर, कार्यपालन अभियंता प्रदीप कुमार साहू, उपसंभाग के सहायक अभियंताद्वय उपस्थित रहे।
