रीवा: कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रास समिति रीवा की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने कहा कि रेडक्रास समिति रीवा पिछले कई वर्षों से लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है. समिति के सदस्यों की गंभीरता और शांत मन से कार्य करने का उत्साह प्रेरक है. रेडक्रास समिति का पीडि़तों के लिए लगातार सेवाभाव सबके लिए अनुकरणीय है.
समिति के आर्थिक स्रोत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. उद्योगों के सीएसआर मद, खनिज मद तथा अन्य मदों से पीडि़तों की सेवा के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी. बैठक में समिति के सदस्य पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि समिति के सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म बनाकर एक-दूसरे से जुड़ें तथा समिति के कार्यों का प्रचार-प्रसार कराएं. उन्होंने करियाझर में शिविर के आयोजन का सुझाव दिया. बैठक में समिति के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने जानकारी दी. बैठक में समिति के आजीवन सदस्य डॉ. सज्जन सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जयंत खन्ना मौजूद रहे.
