99 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिलेगा डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति पत्र

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में राज्य के 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया है।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में एक आदेश जारी करके चयनित 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के मनोबल वृद्धि के लिए महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

श्री साहू ने बताया कि इस सम्बंध में खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाईन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार की दिशा में किए गए विशिष्ट प्रयास के क्षेत्र और अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इन्टेलिजेन्स के क्षेत्र में प्राप्त प्रस्तावों पर चयन समिति की अनुशंसा के अनुसार 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिये ‘डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति-भूमिका’ के लिए चुना गया है।

उन्होंने बताया कि इनमें नौ आईपीएस सहित 44 को खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाईन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार के क्षेत्र में और 12 आईपीएस सहित 55 को अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इन्टेलिजेन्स के क्षेत्र में चुना गया है।

 

Next Post

सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन पर करें कार्रवाई: वृष्णि

Wed Mar 19 , 2025
बीकानेर, (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन और क्षमता से अधिक भार परिवहन करने वाले वाहनों एवं अवैध वाहनों पर औचक कार्रवाई के परिवहन, पुलिस तथा खनन विभाग को निर्देश दिये हैं। श्रीमती वृष्णि ने मंगलवार को यहां आंतरिक सुरक्षा एवं […]

You May Like