कोयला कंपनी में 40 हजार महीना वेतन का झांसा देकर ठगी

बैतूल: राज्य के बैतूल, नर्मदापुरम और महाराष्ट्र के कई युवकों से कोयला कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।
इसी क्रम में मंगलवार को 8 पीड़ित युवक एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवकों ने बताया कि आरोपित गैंग ने 40 हजार रुपए महीने की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे 8.79 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली।

पीड़ितों ने बताया कि आरोपित प्रज्जवल जांगड़े, रवि चौबे, रोशन, शानू, प्रज्जवल दिवे, अनिकेत, आदर्श और मुकेश सावलेकर ने खुद को प्रभावशाली बताकर उनका विश्वास जीता। उन्होंने बीटीसी ट्रेनिंग और डब्ल्यूसीएल (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के क्वार्टर में रहने के नाम पर युवकों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर भ्रमित किया।
आरोपी युवकों से बोले गए वेतन के बदले ‘फंड’ जमा कराने का दबाव बनाते रहे।

युवकों ने नौकरी की आशा में बैंक लेनदेन और नकद के माध्यम से कुल आठ लाख 79 हजार रुपए दिए। इसके अलावा प्रशिक्षण अवधि में कई किश्तों में 50-50 हजार रुपए भी लिए गए। कुछ पीड़ितों ने रकम जुटाने के लिए उधार लिया, जेवर गिरवी रखे और वाहन तक गिरवी रखने पड़े।जब युवकों ने कई महीने इंतजार करने के बाद अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपितों ने उन्हें धमकियां दीं और गाली-गलौज भी की। पीड़ितों ने कहा कि लम्बे समय से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक दबाव में हैं।

Next Post

पाक सेना में CDF पद को लेकर फूट, एयर फोर्स चीफ ने मुनीर का विरोध कर खुद को बताया हकदार, नवाज शरीफ के सामने प्रस्ताव रखा

Wed Dec 3 , 2025
नई दिल्ली, 03 दिसंबर, 2025: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाने के फैसले के खिलाफ अब सेना के अंदर भी विरोध की आवाजें तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल जहीर अहमद बाबर […]

You May Like