चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी ठोकर एक की मौत, चक्काजाम

शहडोल। बुढार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही एक बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया,घटना के बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। बाइक में दो लोग सवार थे। एक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए पुलिस ने बुढार अस्पताल में भर्ती करवाया है। सिंहपुर से बुढार मार्ग पर पिछले 1 घंटे से चक्का जाम लगा हुआ है। मौके पर खड़ी चार पहिया वाहन में लोगों ने तोड़ फोड़ भी की है।

पुलिस ने बताया कि बुढार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 54 सी1031 ने सामने से आ रही बाइक एमपी 18एम एन 5874 को ठोकर मार दी, इस घटना में बाइक में सवार अशोक बैगा उम्र 20 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस की डायल 112 को दी गई। घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

Next Post

रेत माफिया ने सरकारी अमले को 8 किमी तक दौड़ाया, महिलाओं ने टीम को घेरा

Wed Oct 22 , 2025
श्योपुर। विजयपुर में अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंचे प्रशासनिक अमले को रेत माफियाओं ने करीब आठ किलोमीटर तक दौड़ाया। इस दौरान रेत माफिया पक्ष की महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर अधिकारियों का विरोध किया। बाद में पुलिस ने दो ट्रैक्टर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार […]

You May Like