ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने ठगी, दो अरेस्ट, सवा दो लाख का माल बरामद

भोपाल। थाना कोहेफिजा पुलिस ने ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने दुकानों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फोन के जरिए रेफ्रिजरेटर, टीवी, एसी जैसे सामान ऑर्डर करते और कैश ऑन डिलीवरी बताकर लोकेशन पर बुलवाते थे। फिर बिना पैसे दिए सामान लेकर फरार हो जाते थे।

27 मई को दो व्यापारियों सीमा ठाकरे और संजय दुबे ने अलग-अलग मामलों में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की, जिसमें तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों आरिफ उर्फ नदीम और कैफ खान को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से VOLTAS कंपनी के तीन एसी, Whirlpool व GEM कंपनी के फ्रिज, CROMA टीवी, Indusair कूलर और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये आंकी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Next Post

सलकनपुर-इटारसी के तालाब में दो दिन तक तड़पती रही बाघिन, वन विहार की टीम ने किया रेस्क्यू

Wed Jun 11 , 2025
बुधनी। सलकनपुर-इटारसी क्षेत्र के तालाब में एक बाघिन करीब दो दिनों तक घायल अवस्था में पानी में तड़पती रही। स्थानीय चरवाहों की सूचना पर ग्राम पंचायत के माध्यम से वन विभाग को जानकारी दी गई वन विभाग रेहटी की टीम ने मौके पर पहुंच कर बाघिन पर नजर रखी उसकी […]

You May Like