
बुधनी। सलकनपुर-इटारसी क्षेत्र के तालाब में एक बाघिन करीब दो दिनों तक घायल अवस्था में पानी में तड़पती रही। स्थानीय चरवाहों की सूचना पर ग्राम पंचायत के माध्यम से वन विभाग को जानकारी दी गई
वन विभाग रेहटी की टीम ने मौके पर पहुंच कर बाघिन पर नजर रखी
उसकी गर्दन में गहरे घाव थे, जिनमें कीड़े लग चुके थे और दो दिनों तक भूखे रहने से वह बेहद कमजोर हो गई थी वन विहार भोपाल की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल बाघिन को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया।
