एंड पिक्चर्स पर 14 मार्च को होगा ‘भक्षक’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई,13 मार्च (वार्ता) फिल्म ‘भक्षक’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर 14 मार्च को होगा। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म पत्रकारिता की ताकत और उन सच्चाइयों को उजागर करने के हौंसले को दिखाती है, जिन्हें अक्सर छुपा दिया जाता है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा,आदित्य श्रीवास्तव और सई ताम्हणकर जैसे दमदार कलाकार नजर हैं। पुलकित के निर्देशन में बनी और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी सिर्फ एक जांच-पड़ताल की नहीं है, बल्कि उन लोगों की जिम्मेदारी को भी सामने लाती है, जो इंसाफ के लिए आवाज उठाने का फैसला करते हैं।

भूमि पेडनेकर ने कहा, “जब मैंने पहली बार ‘भक्षक’ की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उसकी कहानी ने मुझे गहराई से छू लिया। यह उन पत्रकारों की हिम्मत को दिखाती है, जो सच को सामने लाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। मेरा किरदार ऐसे इंसान का है, जो अन्याय देखकर चुप नहीं बैठती। यह रोल भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इसका विषय बहुत वास्तविक और संवेदनशील है। लेकिन, हमारे लिए यह जरूरी था कि इस कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ बताया जाए। यह ऐसी कहानी है, जिस पर पुलकित, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की टीम और मैंने सच्चे दिल से भरोसा किया। और मुझे गर्व है कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूँ, जो सवाल पूछने के महत्व और उन लोगों के लिए खड़े होने की ज़रूरत को सामने लाती है, जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है।”

पुलकित ने कहा, “भक्षक के साथ हमारी कोशिश एक ऐसी कहानी कहने की थी, जो असरदार हो और सच्चाई के करीब भी रहे। शुरू से ही हमारा इरादा इस विषय को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ दिखाने का था। ऐसी कहानियाँ ज़रूर सुनाई जानी चाहिए, क्योंकि ये उन मुद्दों पर रोशनी डालती हैं, जो अक्सर छुपे रह जाते हैं। भूमि से लेकर बाकी कलाकारों और पूरी टीम के साथ-साथ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की टीम ने भी पूरी लगन के साथ काम किया, जिससे कहानी अपनी प्रामाणिकता बनाए रखते हुए दर्शकों के लिए प्रभावशाली और रोचक भी बनी रहे।” फिल्म ‘भक्षक’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 14 मार्च को रात 9:30 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर होगा।

Next Post

शहडोल नागपुर एक्सप्रेस हुई बेपटरी, ब्रेकयान पटरी से उतरा 

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर। जबलपुर से होकर गुज़रने वाली शहडोल नागपुर एक्सप्रेस गाड़ी सिवनी में शुक्रवार 13 मार्च को एक हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शहडोल से नागपुर की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का सबसे अंतिम डिब्बा यानि ब्रेकयान अचानक पटरी से उतर गया। यह घटना खेराजी स्टेशन […]

You May Like