अवैध पार्किंग पर खड़ी बसों पर लगाया 47 हजार का जुर्माना

जबलपुर: दीनदयाल चौराहे से चुंगी नाका चौक के बीच अवैध रूप से बस खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर की गई। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बस क्रमांक एमपी 40 सीटी 6061, एमपी 15 जेडएल 5444, एमपी 19 पी 3100 और एमपी 20 पीए 0501 को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया।

सभी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 47,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरटीओ रिंकू शर्मा ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर अवैध पार्किंग और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दीनदयाल चौराहे से चुंगी नाका चौक तक सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Post

पूर्व विधायक स्व. यादवेंद्र सिंह को उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Mon Mar 30 , 2026
सतना:पूर्व विधायक स्व. यादवेंद्र सिंह के निधन पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सतना जिले के कचनार ग्राम स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. यादवेंद्र सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर […]

You May Like