जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत चौकी इंदाना क्षेत्र में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की बल्कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया जिसे वायरल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार अमन सिंह राजपूत, निवासी उमरिया ढिरहा, कक्षा 11वीं का छात्र है। 22 दिसंबर को वह अपने दोस्त साहिल काछी के साथ चंदन बाग स्थित हनुमान मंदिर गया था।
वहां उसकी सहपाठी छात्रा प्रिया गडारी अपने मित्र राजा चौहान के साथ मौजूद थी। इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्कूल में इस बात की जानकारी शिक्षक को मिलने पर छात्रा के परिजनों ने उसे डांटा, जिससे नाराज होकर राजा चौहान ने बदले की साजिश रच डाली। 24 दिसंबर की शाम करीब 3 बजे राजा चौहान ने अपने साथी शिवा राजपूत और राज राजपूत के साथ मिलकर पहले अमन के दोस्त दुर्गेश कुर्मी को पकड़ा, फिर साहिल काछी के माध्यम से अमन को बर्रा धाम, इंदाना बुलवाया।
वहां तीनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमन और साहिल के साथ हॉकी और डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर राजा चौहान, शिवा राजपूत और राज राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
