शहर की सीमाएं सील, सुरक्षा में तैनात 500 जवान 

बम डिस्पोजल दस्ते के साथ की जा रही चैकिंग

होटल – धर्मशालाओं में ठहरने वालों से पूछताछ

भोपाल, 25 जनवरी. राजधानी में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. शहर की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है, जहां लगातार वाहनों और संदिग्धों की सघन चैकिंग और तलाशी ली जा रही है. बम डिस्पोजल दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्डैंड समेत सभी संवेदनशील स्थानों पर चैकिंग की जा रही है. इसके साथ ही होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वालों से भी पूछताछ की जा रही है. शहरभर में सुरक्षा के लिए 500 से ज्यादा जवानों का अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं. सीमावर्ती जिलों से भोपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघना तलाशी के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. शहर के भीतर आने वाले सभी वाहनों का रिकार्ड रखा जा रहा है. एंट्री और एग्जिट पाइंट पर फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है. सभी प्रकार के वाहनों और उनमें सवार लोगों की जानकारी नोट करने के बाद आगे जाने दिया जा रहा है. इधर बम डिस्पोज और डॉग स्क्वायड की टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शापिंग मॉल और वित्तीय संस्थानों के साथ प्रमुख भवनों और कार्यालयों में चैकिंग के साथ लगातार नजर बनाए हुए हैं. होटल-लॉज और धर्मशालाओं में ठहरने वालों की जानकारी के साथ ही रजिस्ट्रर चैक किए जा रहे हैं. होटल संचालकों को कहा गया है कि बगैर आईडी को किसी को भी ठहरने के अनुमति नहीं देंगे. इधर जीआरपी द्वारा गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था तथा वारदातों को रोकने के लिए प्लेटफार्म और ट्रेनों में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शहर के अंदर करीब 50 स्थानों पर फिक्स पाइंट लगाकर वाहनों की चैकिंग की जा रही है. इसके साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है.

Next Post

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की सेवा पदक की घोषणा 

Sat Jan 25 , 2025
4 अफसरों को विशिष्ट, 17 को सराहनीय सेवा पदक भोपाल, 25 जनवरी. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी एवं कर्मचारी को विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है. स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2025 को अलंकरण […]

You May Like