केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की सेवा पदक की घोषणा 

4 अफसरों को विशिष्ट, 17 को सराहनीय सेवा पदक

भोपाल, 25 जनवरी. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी एवं कर्मचारी को विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है. स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2025 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे. इन्हें मिलेंगे विशिष्ट सेवा पदक केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर, पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना, निरीक्षक वीर विक्रम सिंह सेंगर तथा निरीक्षक नवाब खान को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है. इनको मिलेंगे सराहनीय सेवा पदक सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक रुचि वर्धन मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक विनय प्रकाश पॉल, निरीक्षक पंकज कुमार राजवैद्य, निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, निरीक्षक मनोज बैस, उप पुलिस अधीक्षक ऋतुराज गुप्ता, निरीक्षक दीपिका शिंदे, सहायक उप निरीक्षक देवबहादुर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक सतीश मंडिया, आरक्षक ए. जानकी राव, उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी, उप निरीक्षक योगेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक होशियार सिंह ठाकुर को पदक दिया जाएगा. भोपाल से 2 अफसर शामिल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट से दो अफसर शामिल हैं. एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान और पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी मनोज बैस को पदक दिया गया है. यह सम्मान पुलिस अफसरों के उच्च कोटि की कार्य क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया है.

Next Post

युवती का पीछा कर 3 युवकों ने की अश्लील हरकत 

Sat Jan 25 , 2025
काम से घर लौटते समय रास्ते में पकड़ा हाथ भोपाल, 25 जनवरी. निशातपुरा इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ 3 युवकों वे पीछा कर अश्लील हरकत कर दी. युवती जब काम से घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया. उसके […]

You May Like