युवती का पीछा कर 3 युवकों ने की अश्लील हरकत 

काम से घर लौटते समय रास्ते में पकड़ा हाथ

भोपाल, 25 जनवरी. निशातपुरा इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ 3 युवकों वे पीछा कर अश्लील हरकत कर दी. युवती जब काम से घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया. उसके बाद पीडि़ता ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया. जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय युवती फिलहाल प्रायवेट काम करती है. एक साल पहले वह पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी. इसके लिए जिस ग्राउंड पर वह रनिंग करने जाती थी, वहां शंकर, विशाल और वरुण उर्फ गजेंद्र भी रनिंग के लिए आते थे. रोजाना मिलने के बाद युवती से उनकी जान-पहचान हो गई थी, लेकिन जब तीनों ने उससे नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की तो युवती ने बातचीत करना बंद कर दिया. पिछले करीब छह महीने से युवत तीनों को अनदेखा कर रही थी. इसके चलते तीनों युवक आते-जाते उसका पीछा कर अश्लील कमेंट्स करने लगे थे. पीडि़ता द्वारा शिकायत नहीं करने से युवकों के हौसले काफी बढ़ गए थे. तीन दिन पहले युवती शाम के समय काम से घर लौट रही थी, तभी तीनों ने उसका रास्ता रोक लिया. इस दौरान एक युवक ने बुरी नीयत से युवती का हाथ पकड़़कर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी. परेशान होकर पीडि़ता ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया. तीनों लड़के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Sat Jan 25 , 2025
भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………24.7……..09.6 इंदौर …………. 27.0……..12.6 ग्वालियर……….26.1……..07.9 जबलपुर………..24.3……..10.2 रीवा ……………23.7……..09.6 सतना ………….25.1……..09.0 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like