
सागर। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद को हुई पुनर्मतगणना के बाद समाप्त हुआ. दोबारा हुई मतगणना में अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने 11 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद हासिल किया.
पुनर्गणना में दुबे को 572 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट संजय द्विवेदी के पक्ष में 561 मत दर्ज किए गए. अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान हुआ था और मतगणना कराई गई थी. प्रारंभिक गणना के बाद अंकलेश्वर दुबे को विजयी माना गया था. हालांकि, मतपत्रों की संख्या को लेकर संजय द्विवेदी की ओर से दर्ज आपत्ति में मतों की संख्या 1350 होने के बावजूद गणना में 1355 मतपत्र शामिल किए गए. पुनर्मतगणना के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी हाईकोर्ट जबलपुर के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी को दी गई थी. श्री दुबे के 572 और श्री द्विवेदी के 561 वोट रहे. इस तरह दोनों के बीच 11 मतों का अंतर रहा और दुबे को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.
