नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत की अंडर 20 महिला टीम फरवरी में तुर्की के अंताल्या में फीफा इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान जॉर्डन, हांगकांग और रूस के साथ मैत्री मैच खेलेगी।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्य कोच जोकिम एलेक्जेंडरसन की अगुवाई में भारतीय टीम अंताल्या में 19 फरवरी को जॉर्डन, 22 फरवरी को हांगकांग तथा 25 फरवरी को रूस के साथ खेलेंगी।
भारत अंडर 20 महिला टीम जुलाई 2025 में होने वाली सैफ अंडर 20 महिला चैम्पियनशिप और अगस्त 2025 के लिए एएफसी अंडर 20 महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिये काफी समय से तैयारी कर रही है।
