जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने उपार्जन व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्म काल में पेयजल की कहीं समस्या न हो इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ सरपंच-सचिव बैठक कर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करायें। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना, निर्माण कार्यों की भी समीक्षा, जल गंगा संवर्धन अभियान बाल आरोग्य संवर्धन, वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत पट्टा के साथ प्रायमरी स्कूल के परिसर में यदि जगह हो तो वहां आंगनवाड़ी केन्द्र बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही लंबित पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई।बैठक में नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान सभी अधिकारियो ने बरगी क्रूज हादसे में दिवंगत व्यक्तियों के प्रति दो मिनिट मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।
