नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) जेएसडब्लू सीमेंट को वित्त वर्ष 2025-26 में 361.7 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
कंपनी ने गुरुवार को बताया कि तिमाही के दौरान उसका राजस्व 11 प्रतिशत बढ़कर 1,895 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी अवधि में परिचालन लाभ में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 365 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही में बिक्री 39.9 लाख टन पर रही जो एक साल पहले की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है।
पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 139.6 लाख टन रही। इस दौरान राजस्व 12 प्रतिशत बढ़कर 6,512 करोड़ रुपये और परिचालन लाभ 44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,240.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समायोजित शुद्ध लाभ 667.6 करोड़ रुपये पर रहा।
जेएसडब्ल्यू सीमेंट के निदेशकमंडल ने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 50 पैसे लाभांश देने की सिफारिश की है।
