6 अप्रैल को 18 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन, तैयारियों पर हुई वर्चुअल बैठक

भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में 6 अप्रैल को 18 जिलों में प्रस्तावित भाजपा कार्यालयों के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर वर्चुअल बैठक के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यालय निर्माण कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम को व्यापक रूप से आयोजित करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, शैलेन्द्र बरूआ, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी सहित संभाग प्रभारी विजय दुबे, अभय प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम एवं मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा उपस्थित रहे।

Next Post

अशोका गार्डन मर्डर केस का मुख्य आरोपी आसिफ बम मुठभेड़ के बाद दबोचा गया

Wed Apr 1 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल में अशोका गार्डन क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या कांड के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बीच की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ की स्थिति […]

You May Like