
छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव के रिछेड़ा में हुए सड़क हादसे में मां के बाद बेटे की भी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया हैं। जानकारी अनुसार निकुंज पिता कमलेश यदुवंशी ्र 18 साल रिेछेड़ा का रहने वाला है। वह मांग के साथ सगाई के कार्यक्रम में गया हुआ था। सगाई कार्यक्रम के बाद वह मां के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही निकुंज को घायल अवस्था में जुन्नारदेव से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान निंकुज ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पेस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
