रुपया पहली बार 96 प्रति डॉलर के पार लुढ़का

मुंबई, 15 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और यह पहली बार 96 रुपये प्रति डॉलर के पार उतर गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 95.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। आज यह 22 पैसे लुढ़ककर 95.86 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और दोपहर बाद 96.14 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। यह पहला मौका है जब एक डॉलर 96 रुपये के पार निकला है। इससे पहले, बीच कारोबार में रुपये का निचला स्तर 95.96 प्रति डॉलर रहा था।

भारतीय मुद्रा खबर लिखे जाते समय 33 पैसे नीचे 95.97 रुपये प्रति डॉलर पर थी। ये अनंतिम आंकड़ें हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव रहा। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 3.65 प्रतिशत चढ़कर 109.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी ने भी रुपये की गिरावट में योगदान दिया है।

.....

Next Post

मंडला के आदि उत्सव से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री डॉ यादव

Fri May 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंडला जिले में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम को मंत्रालय भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों […]

You May Like