
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंडला जिले में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम को मंत्रालय भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मंडला जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
