रीवा: रीवा शहर में एक महिला की परिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को खराब करने उसकी फर्जी इस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी ने ना सिर्फ महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाई, बल्कि उसकी आईडी से ही अश्लील फोटो वीडियो बनाकर स्टोरी भी लगाई.
इतना ही नहीं आरोपी महिला के नाम की आईडी से उसके परिवारजनों और रिश्तेदारों को लगातार मैसेज भी कर रहा है. फिलहाल महिला ने मामले की शिकायत बिछिया थाना सहित सायबर सेल में भी दर्ज करा दी है.
दरअसल मामला शहर के बिछिया थाना क्षेत्र का है. पीडित महिला ने जानकारी देते हुये बताया कि पूर्व से परिचित एक युवक ने पहले उसके पति को भडकाने का प्रयास किया, फिर जब वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ था तो उसने महिला के नाम की फेंक इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसके परिवारजनों व रिश्तेदारों को जोडकर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने लगा. महिला का आरोप है कि युवक द्वारा उसे बदनाम करने की नियत से यह सब किया जा रहा है, जिससे उसकी परिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है. पीडित महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है.
