
पिपलियामण्डी। पुलिस ने कार व पिकअप वाहन से 60 किलो डोडाचूरा बरामद कर धर्मेंद्र सिंह और बहादुर सिंह दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक नाहरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति कार में डोडाचूरा लेकर पिकअप में लोड कर बाहर भेजने वाले है। सूचना पर पुलिस ने कार को कोटडा बहादूर व कोटडामाता के बीच गौशाला के पास रोका, तलाशी के दौरान कार से 2 कट्टों में भरा 40 किलो डोडाचूरा व पिकअप में एक कट्टे में भरा 20 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।
