कनाडाई लेखिका एन कार्सन को वर्ष 2026 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घाेषणा

स्टॉकहोम, 08 अक्टूबर (वार्ता) वर्ष 2026 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रसिद्ध कनाडाई लेखिका, कवयित्री और अनुवादक ऐन कार्सन को दिया जायेगा। स्वीडिश अकादमी ने उन्हें “उनकी साहसी और आविष्कारशील रचनाधर्मिता के लिए, जिसने शास्त्रीय परंपरा के साथ एक सहज-चंचल संवाद के माध्यम से समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों का सृजन किया है” इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस पुरस्कार में उन्हें 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर या 11.52 करोड़ रुपये की धनराशि दी जायेगी। इसके अलावा एक स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र आगामी 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित होने वाले आधिकारिक समारोह में प्रदान किया जाएगा। ऐन कार्सन को शास्त्रीय साहित्य और आधुनिक काव्य रूपों का अनूठा सम्मिश्रण करने तथा गद्य, कविता और निबंध के बीच की सीमाओं को समाप्त कर नयी साहित्यिक शैली गढ़ने के लिए जाना जाता है।

.....

Next Post

अमेरिका : संसद में नया बिल पेश, एच-1बी वीज़ा उल्लंघन पर 2.5 लाख डॉलर का जुर्माना

Thu Oct 8 , 2026
वाशिंगटन, 08 अक्टूबर (वार्ता) टेक्सास की रिपब्लिकन सांसद बेथ वैन ड्यूएन ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम में धोखाधड़ी और आव्रजन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के लिए ‘एच-1बी वीजा फ्रॉड क्रैकडाउन एक्ट’ पेश किया है। एक अक्टूबर को पेश प्रस्ताव में गंभीर एच-1बी उल्लंघनों पर जुर्माने को 35 हजार डॉलर […]

You May Like