झनझन देवी मंदिर के पास बनेगा नगर वन इसमें होगा योग पार्क और सुंदर तालाब

छतरपुर। जिले में झनझन देवी मंदिर के पास पौने 2 करोड़ की लागत से 50 हेक्टेयर में नगर वन (नेचर पार्क) का निर्माण होगा। इसे जिले का सबसे बड़ा नेचर पार्क बनाया जाएगा। मंत्री दिलीप अहिरवार ने पार्क के लिए स्वीकृत राशि की घोषणा की।

फॉरेस्ट विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस विशाल पार्क में रनिंग ट्रैक, झूले, बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बर्ड सेंचुरी और चंदेल कालीन तालाब का सौंदर्यकरण शामिल होगा। सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत बाल उद्यान, योग पार्क, आरोग्य धाम, व्यायाम शालाएं और बर्ड सेंचुरी को मिलाकर यह नगर वन तैयार किया जाएगा।

मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि यह बड़ी सौगात है और माता झनझन देवी मंदिर तक मुख्य मार्ग भी डाला जाएगा। अभी 1.75 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं और आगे और फंड की व्यवस्था की जाएगी। पार्क इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में छतरपुर विधायक ललिता यादव, डीआईजी, सीसीएफ, डीएफओ सर्वेश सोनवानी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस पार्क के बनने से छतरपुर में पर्यटन, स्वास्थ्य और बच्चों के खेल व शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।

Next Post

भारत को जानो प्रतियोगिता में कोरोला स्कूल की टीम प्रथम 

Tue Sep 30 , 2025
मुलताई। भारत विकास परिषद मां ताप्ती शाखा मुलताई द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में भारत को जानो प्रतियोगिता की शाखा स्तरीय द्वितीय परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें 16 स्कूलों के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। द्वितीय परीक्षा में कोरोला पब्लिक स्कूल की सीनियर टीम ने […]

You May Like