मुर्मु ने एकता के साथ विकसित भारत का किया आह्वान

नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों से एकता के संकल्प को दोहराते हुए भारत को विकसित राष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए कटिबद्ध आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं और विश्व समाज में देश की विश्वनीयता और प्रभाव बढ़ा है।

श्रीमती मुर्मु ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र पहले दिन दोनों संदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “जब हम साथ मिलकर बढेंगे तो हमारी पीढ़ियां अवश्य ही विकसित, सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत देखेंगे।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों से आज ‘वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता का स्तंभ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि जी-7 शिखर बैठक, क्वाड, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और जी-20 शिखर सम्मेलन बैठकों में भारत के सामर्थ्य और नीति पर पूरे विश्व ने भरोसा जताया है।

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के अन्य वर्गाें तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक वृहत चित्र प्रस्तुत किया और कहा कि सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल-सार्वजनिक प्लेटफार्मों के विकास के साथ-साथ भारत के समृद्ध सांस्कृतिक विविधताओं को भी विश्व के पटल पर बढ़ा रही है।

Next Post

महिलाओं को सशक्त बनाने में सरकार का विश्वास: मुर्मु

Fri Jan 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है। श्रीमती मुर्मु ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में […]

You May Like