
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत बेलखाडू में रहने वाली एक महिला ने सरपंच पुत्र एवं अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। पीडि़ता का कहना है कि घर में घुसकर उसके ससुर पर तलवार से हमला किया गया जब चौकी पहुंचे तो वहां भी मारपीट की। पीडि़ता ने न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता श्रीमति रस्मी प्रजापति पत्नि स्व बाबूलाल प्रजापति निवासी ग्राम मोहास बेलखाडू ने बताया कि उसके 3 पुत्र और एक बेटी है। पति का स्वर्गवास हुए लगभग 5 साल हो चुका हैं। शनिवार की रात्रि लगभग 10 बजे सरपंच का पुत्र कपिल, अमन पटेल, आशुतोश पटेल, जित्तू पटेल अमरजीत पटेल, एवं डब्बू महाराज उसके घर में घुस गए और ससुर को तलवार मार दी जिससे ससुर को सिर में चोट आ गई। जेठानी रोशनी से भी मारपीट की। इसके बाद वे परिजनों के साथ बेलखाडू चौकी पहुंची तो भी मारपीट की गई जिससे वीडियो है।
