पूर्व मंत्री के पुत्र ने लहराई पिस्टल, वीडियो वायरल

जबलपुर। शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते संगठित अपराध के विरोध में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में निकली प्रदर्शन रैली मंगलवार को जैसे ही पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक अंचल सोनकर के बंगले के सामने से निकली तो बंगले के ऊपर खड़े युवक ने पिस्टल लहराई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिस्टल लहराने वाला युवक पूर्व विधायक का पुत्र बताया जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बंगले के ऊपर खड़ा युवक पिस्टल लहराते नजर आ रहा है। पिस्टल लहराने वाला पूर्व विधायक का बेटा बताया जा रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

जानकारी के मुताबिक पूर्व केबिनेंट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने कांग्रेसियों ने प्रदर्शन रैली निकाली। अपराधियों के खिलाफ निष्पक्ष, त्वरित एवं कठोर कार्रवाई, अवैध नशे, जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों के नेटवर्क पर तत्काल सख्ती कार्रवाई की मांग पर रैली निकाली। यह प्रदर्शन रैली जैसे ही पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक अंचल सोनकर के बंगले के सामने से निकली तभी बंगले के ऊपर खड़े युवक ने पिस्टल लहराई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

50 मीटर 3 पोज़िशन्स में तिलोत्तमा और नीरज बने विजेता

Tue Jan 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय चैंपियन तिलोत्तमा सेन ने 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन्स में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित ग्रुप ए के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स टी1 का खिताब जीता, जबकि नेवी के नीरज कुमार ने पुरुष वर्ग में बाज़ी […]

You May Like