चावल, गेहूं, दालों में तेजी, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी तेजी रही। चीनी का भाव टूट गया जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 44 रुपये बढ़कर 3,911 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और 2,794 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 17 रुपये उतर गयी। दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 59 रुपये और तुअर दाल की 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 12 रुपये और उड़द दाल 10 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल का भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही स्थिर रहा।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 25 रिंगिट चढ़कर 4,671 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.17 प्रतिशत की बढ़त में 66.55 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल औसतन 75 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 40 रुपये और पाम ऑयल की 37 रुपये बढ़ गयी। वहीं, वनस्पति 35 रुपये और सोया तेल 26 रुपये फिसल गया। सरसों तेल में 16 रुपये की गिरावट रही।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। वहीं, चीनी सात रुपये नरम पड़ी।

.....

Next Post

रुस्तमजी पुरस्कार से अलंकृत हुए नौ पुलिस अधिकारी

Mon Jun 22 , 2026
जबलपुर। सजग और वीर पुलिस अधिकारियों के समर्पण और त्याग के कारण समाज में आम नागरिक शांति और चैन की नींद सो पाता है, पुलिस कर्मी वास्तव में समाज के सजग प्रहरी होते हैं। सीमा पर हमारे वीर सैनिकों की भा़ति देश के भीतर पुलिस की भूमिका उतनी महत्वपूर्ण और […]

You May Like