
जबलपुर। सजग और वीर पुलिस अधिकारियों के समर्पण और त्याग के कारण समाज में आम नागरिक शांति और चैन की नींद सो पाता है, पुलिस कर्मी वास्तव में समाज के सजग प्रहरी होते हैं। सीमा पर हमारे वीर सैनिकों की भा़ति देश के भीतर पुलिस की भूमिका उतनी महत्वपूर्ण और अहम होती है आज उनका अभिनंदन कर नगर वासी गौरव का अनुभव कर रहे हैं। तदाशय के सारगर्भित विचार गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश द्वारा रुस्तमजी पुरुस्कार से अलकृंत नौ वीर रत्न अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए अतिथियों ने व्यक्त किए ।
इस कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह, विधायक अजय विश्नोई, अतुलसिंह डी. आई. जी., मनोहर वर्मा पूर्व डी.आई. जी. एवं कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने जबलपुर और अन्य शहरों में अपनी कर्तव्यनिष्ठता से प्रभावित करने वाले राजेश तिवारी (पूर्व ए. आई.जी.), गोपाल खाण्डेल (पूर्व एडीशनल एस.पी.) भावना मरावी (एडी. एस.पी.रेल्वे ), प्रभात शुक्ल (पूर्व सी. एस. पी.), रवीन्द्र गौतम (पूर्व डी.एस.पी.) राजेंद्र बागरी (पूर्व इंस्पेक्टर), नरेन्द्र मिश्रा इंस्पेक्टर, जयप्रकाश आर्य (आर. आई.) एवं जय कुमार चौधरी कांस्टेबल को श्रीफल, शाल, माला एवं अभिनंदन पत्र से अभिनंदित किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथिगण एवं सनत जैन, लायन नरेन्द्र जैन, प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, विनोद यादव ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने आभार एवं संचालन प्रतुल श्रीवास्तव एवं राजेश पाठक प्रवीण ने किया । इस अवसर पर पीपल वाला मित्र मंडली, हनुमान मंदिर समिति कछियाना स्मारक पथ व्यापारी संघ, पायलवाला ग्रुप एवं बलदाऊ जी मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने राजेश तिवारी का शौर्य प्रतीक तलवार, सम्मान पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में अभय जैन, पकंज शाह, सुनील श्रीवास्तव, आलोक पाठक, डॉ. रजनीश गर्ग, राजीव गुप्ता, लायन उमेश जैन, लायन यशवंत सेंगर, रमाकांत गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
