विजेंद्र गुप्ता ने कैग रिपोर्टों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

नयी दिल्ली , 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्टों पर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

श्री गुप्ता ने ऑडिट टिप्पणियों पर समयबद्ध कार्रवाई के महत्त्व को रेखांकित किया तथा शासन में उत्तरदायित्व और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मजबूत तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उनके अलावा बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अजय महावर, सरकारी उपक्रमों पर समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र ड्राल, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) तथा दिल्ली की महालेखाकार रोली शुक्ला मालगे उपस्थित रहीं।विधानसभा अध्यक्ष ने 20 अप्रैल तक शराब की सप्लाई और रेगुलेशन पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 30 अप्रैल तक बाकी सभी कैग रिपोर्टों पर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Next Post

धैर्य और आत्मबल का पाठ पढ़ाता है बाबा साहब का जीवन : विजेंद्र

Fri Apr 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि आर बाबा साहब का जीवन हमें संघर्ष, धैर्य और आत्मबल का पाठ पढ़ाता है। श्री विजेंद्र गुप्ता ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आज विधान सभा परिसर […]

You May Like